दिल्लीवासियों को कल से नहीं मिलेगी मुफ्त में बिजली, आप ने लगाए LG पर आरोप

पॉलिटिक्सदिल्लीवासियों को कल से नहीं मिलेगी मुफ्त में बिजली, आप ने लगाए...

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपराज्यपाल पर बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी से जुड़ी फाइल अपने पास रखने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आतिशी ने दावा किया है कि एलजी के इस तरह से फाइल रोकने के चलते कल से लोगों को मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी।

आतिशी ने कहा, 46 लाख परिवारों, किसानों, वकीलों और 1984 दंगा पीड़ितों को कल से फ्री बिजली मिलनी बंद हो जाएगी। दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी की फाइल एलजी लेकर बैठ गए हैं। टाटा, बीएसईएस ने चिट्ठी लिखी है कि उनके पास सब्सिडी की सूचना नहीं आई तो वो बिलिंग शुरू करेंगे।

एलजी साहब के दफ्तर से नहीं मिला कोई जवाब

आतिशी का दावा है कि मैंने कल एलजी साहब के दफ्तर में मैसेज छोड़ा कि केवल 5 मिनट का समय चाहिए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया के माध्यम से एलजी साहब से अनुरोध है कि फाइल पास कर दें, नहीं तो सोमवार से आने वाले बिजली बिल में सब्सिडी नहीं होगी।। 46 लाख परिवारों को मिल रही बिजली सब्सिडी का मुद्दा है।
इस पर एलजी दफ्तर की तरफ से जवाब है कि उनकी कुछ बिंदुओं पर आपत्ति है उसे दुरुस्त करें। इसके साथ ही एलजी ने आप सरकार पर बिजली कंपनियों का ऑडिट न कराने का भी आरोप लगाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...