Business:- महंगाई ने जहां आम आदमी की कमर तोड़ रखी है वही अब स्टार्टअप का समय चल रहा है। हर कोई अपना बिजेनस खड़ा करना चाहता है। लेकिन हर किसी के दिमाग में एक ख्याल हमेशा रहता है कि वह अपना पैसा ऐसे बिजनेस में इनवेस्ट करे जो तुरंत ही बेहतरीन रिटर्न देने लगे। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिजली से कमाई का एक ऐसा जरिया जहां नुकसान की कोई गुंजाइश ही नहीं है और अगर आप इस बिजनेस में इंवेसमेन्ट करते हैं तो यह आपको रिटर्न में लाखों कमवा सकता है।
अब कई लोगो के मन मे यह सवाल उठ रहा होगा कि हम उन्हें लाखो करोड़ो के थर्मल पावर या हाइड्रो पावर प्लांट लगाने का आइडिया देने वाले हैं। लेकिन हम उन्हें यह आइडिया बिल्कुल नहीं देने जा रहे बल्कि हम उन्हें आज बताने जा रहे हैं। बिजली प्रोडक्शन के ऐसे सोर्स के बारे में जिसे आप 1 लाख के इंवेसमेन्ट के साथ स्थापित कर सकते हैं और अपना बड़ा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
जाने क्या है बिजनेस:-
असल मे हम बात सोलर पैनल की कर रहे हैं। क्योंकि इस समय सोलर पैनल की डिमांड मार्केट में बढ़ रही है। केंद्र सरकार भी सोलर पावर स्कीम (solar power scheme) को बढ़ावा दे रही है. यही नहीं, बैंक भी सोलर पैनल के लिए आसान किश्तों में लोन मुहैया करा रहे हैं. इसके लिए सब्सिडी भी मिलती है। तो अब आप अपनी खाली छत पर सोलर पैनल लगाकर अपना शानदार व्यापार शुरू कर सकते हैं और सोलर पैनल के माध्यम से बिजली का प्रोडक्शन कर उसे बेच सकते हैं। जानकारों ने अनुमान बताया है कि अगर आप इस बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो यह आपको प्रति माह 30 हजार से लेकर 1 लाख तक की इनकम करवा सकता है।
कैसे शुरु करें बड़े पैमाने पर व्यापार:-
अगर आप बड़े पैमाने पर।सोलर पैनल का बिजेनस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आपके लोकल एरिया के बिजली प्लांट से टाइअप करना होगा और लाइसेंस लेना होगा। बिजली कंपनियों के साथ पावर परचेजिंग एग्रीमेंट साइन करने के बाद सोलर प्लांट लगाने के लिए आपको प्रति किलोवाट 60-80 हजार रुपये निवेश करना होगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार सब्सिडी देती है। अगर आप बिना सब्सिडी के इसमे इंवेसमेन्ट करते हैं तो आपको करीब एक लाख रुपये का इंवेसमेन्ट करना होगा।
सोलर पैनल का बिजनेस स्टार्ट कर आप सरकार को बिजली बेच सकते हैं। इसके लिए सरकार आपको प्रति यूनिट की दर से पैसा देगी। सोलर पैनल की उम्र 25 साल होती है। वही 10 साल में इसकी बैटरी बदलवानी पड़ती है। प्रत्येक प्लांट 1 किलोवाट से 500 किलोवाट क्षमता के होते. 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल से एक घर की जरूरत का बिजली खर्च आसानी से चलाया जा सकता है. वहीं, अगर एक एयर कंडीशनर चलाना है, तो 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाना होगा. अतिरिक्त बिजली आप बेचकर कमाई कर सकते हैं।

