लाइफस्टाइल डेस्क। Chainsoo Recipe – पहाड़ी व्यंजन का स्वाद कुछ अलग ही होता है, ये व्यंजन स्वाद में तो लाजवाब होता ही है लेकिन साथ ही हेल्दी भी होता है। वैसे तो पहाड़ी व्यंजन बहुत से है, लेकिन आज हम आपको काली दाल (उड़द दाल) से बनने वाली रेसिपी चैंसू की रेसिपी बातएंगे। इसे आप लंच में बना सकते है, ये चावल के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। चलिए जानते है।
चैंसू की सामग्री – 1 कप साबुत उड़द, 1 चम्मच जीरा, 1 कटा हुआ बारीक प्याज, 1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच घी, एक चुटकी हींग और तेल
Read also: रसोई Bytes: बढ़ाए अपनी इम्यूनिटी, खाएं अमरूद का सलाद!
चैंसू की रेसिपी (Chainsoo Recipe) –
पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और हल्का गर्म कर साबुत उड़द दाल को डालकर रोस्ट कर लीजिए। इसे 4 – 5 मिनट तक रोस्ट। लेकिन ध्यान दे, इसे हल्का रोस्ट करना है ज्यादा करेंगे तो जल जाएगा। अब इसे मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें और किसी बर्तन में निकाल कर रख ले। इसके बाद, कढ़ाई में तेल डालें और हल्का गर्म कर जीरा, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, हींग और लहसुन अदरक का पेस्ट डाल दे। थोड़ी देर से भूनने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें।
प्याज हल्का ब्राउन कर ले और फिर पिसी हुई उड़द दाल को डाल कर धीमी आंच पर भूनते रहिए। हल्का भुनने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला करें। अब 3 – 4 मिनट बाद सभी मसाले डाल कर चलाते रहें, अब नमक स्वादानुसार डालकर चौसा को पका ले। जब जब कढ़ाई में उबाल आ जाए तो ढक कर धीमी आंच पर 10 – 15 मिनट तक उबलने दे। साथ ही बीच-बीच में लगातार चलाते भी रहें। ये 15 मिनट बाद पक जाए तो हरे धनिये से गार्निश करें या घी डालकर सर्व करे।

