Weather Alert In Uttarakhand: बदरीनाथ,चमोली में बारिश का अलर्ट, पूरे उत्तरी भारत में तापमान में आई कमी

उत्तराखंडWeather Alert In Uttarakhand: बदरीनाथ,चमोली में बारिश का अलर्ट, पूरे उत्तरी भारत...

Date:

देहरादून। इस समय मौसम में तेजी से बदलाव आया है। जिसके चलते उत्तर भारत के तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं यूपी,दिल्ली,बिहार के तापमान में 24 घंटे के भीतर चार से पांच डिग्री तक की कमी आई है। वहीं असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बिहार में लगातार तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, पंजाब के कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश के चलते लोगों केा भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इसी के चलते चार से पांच डिग्री तक तापमान में कमी आई। वहीं इस समय उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल आदि राज्यों में बारिश हो रही है। बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट है।

Also read: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी फिजा

असम और बेंगलुरु में बारिश के चलते लोगों की जान जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 50 से 150 मिमी तक इन राज्यों में हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों में पिछले 24 घंटे से शुरू हुई बारिश अभी तक हो रही है। आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कल्पा में भयंकर बारिश हो रही है।

आने वाले दिनों दिनों में अभी और बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में 20 मई से लेकर 23 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश जमकर हो रही है। बद्रीनाथ, बागेश्वर, चमोली, देहरादून आदि जिलों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उप्र की बात करें तो अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना अभी नहीं है। उप्र के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...