श्रीलंका में PM को हटाने के बाद राष्ट्रपति को हटाने की कवायद शुरू हो गयी है, जहाँ आज इसको लेकर छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। वहीं इस प्रदर्शन को रोकने के लिये पुलिस ने छात्रों पर टियर गैस और पानी की बौछार की, वहीं यह सभी छात्र इंटर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन से संबद्ध थे। वहीं इस प्रदर्शन के बाद छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहें थे, इसके बावजूद पुलिस ने हमारे ऊपर टियर गैस और वॉटर कैनन का प्रयोग किया।
वहीं इस घटना के बाद छात्रों ने कोलंबो की सड़कों पर नारे लिखकर अपना विरोध जताया, वहीं उनके प्रदर्शन से राष्ट्रपति गोटबाया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं श्रीलंका अभी भी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं इसी कारण वर्ल्ड बैंक ने श्रीलंका को 16 करोड़ डॉलर की मदद की।
दूसरी तरफ मदद मिलने के बाद श्रीलंका के PM ने सदन में कहा है कि 16 करोड़ डॉलर की मदद मिलने के बाद भी हम फ्यूल और गैस नहीं खरीद सकते हैं, लेकिन फिर भी हम पर विचार कर रहें जिससे इसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल इसके लिये किया जा सके।

