The Kashmir File फिल्म्स को लेकर कांग्रेस महिला विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना

फीचर्डThe Kashmir File फिल्म्स को लेकर कांग्रेस महिला विधायक ने भाजपा पर...

Date:


The Kashmir File फिल्म्स को लेकर कांग्रेस महिला विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ। द कश्मीर फाइल फिल्म (The Kashmir File) को लेकर के लगातार राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता चला जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच में लगातार इस फिल्म को लेकर बयान बाजी तेज हो गई है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी की विधायक आराधना मिश्रा इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा द कश्मीर फाइल फिल्म को केवल राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसमें केवल एक पक्ष को दिखाया गया है। जो उस फिल्म को देखकर आप साफ तौर से देख सकते हैं कि भाजपा ने किस तरह से इस फिल्म का उत्तर प्रदेश चुनाव में इस्तेमाल किया है।

Read also: The Kashmir Files: मेरे पास 40 हजार लोगों के परिवार का विडियो है- विवेक अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश के रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की विधायक आराधना मिश्रा जिले में एक क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंची थी। जहां पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए द कश्मीर फाइल फिल्म पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति फीकी पड़ने लगी तब उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म का राजनीतिक इस्तेमाल किया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है। जब की मदद करने वाले मुसलमानों के बारे में जरा सा भी जिक्र इस फिल्म में नहीं किया गया है। यह केवल एक पक्ष को लेकर फिल्म बनाई गई है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी इसी तरह की राजनीति करती है।

Read also: बेटे के सम्मान पर दिग्विजय को कांग्रेस विधायक की बधाई पर भाजपा ने तंज सका

लोगों को ध्रुवीकरण करते हुए चुनाव में प्रोपेगेंडा फैलाकर लोगों का रुख भाजपा की तरफ मोड़ने का काम यह पार्टी के करती है और लोग मूल भी जाते हैं। कांग्रेस विधायक का आराधना मिश्रा ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ने देखा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्हें नुकसान होने के आसार दिख रहे हैं। तब उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को इस्तेमाल किया इससे पहले कोई इस फिल्म के बारे में जानता भी नहीं था फिल्म बन गई चलने लगी। लोगों को नहीं पता था कि फिल्म में क्या है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस फिल्म का पूरा राजनीतिक इस्तेमाल किया है जिसका उन्हें फायदा भी मिला है क्योंकि भाजपा हमेशा से ही ध्रुवीकरण की राजनीति करती रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related