UP News Live Updates: सेना भर्ती पर लगी रोक देश के लिए अच्छी नहीं : मायावती

फीचर्डUP News Live Updates: सेना भर्ती पर लगी रोक देश के लिए...

Date:


UP News Live Updates: सेना भर्ती पर लगी रोक देश के लिए अच्छी नहीं : मायावती

लखनऊ। विधानसभा चुनाव हार के बाद बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया। उन्होंने आज सोमवार को सेना भर्ती पर लगी रोक का मामला उठा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के हालात अब समान्य हैं। केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर सही समय से पुनर्विचार करे।

Read also: मायावती ने अपने भतीजे को बनाया बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक, भाई बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मायावती ने अब अपने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों को रदद किया हुआ था। सेना भर्ती के आयोजन पर पिछले दो साल से रोक लगी हुई थी। यह अभी आगे लगातार रहेगी। सरकार द्वारा संसद में दी जानकारी निश्चत तौर पर देश के नौजवानों, बेरोजगारों और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे परिश्रमी युवाओं के लिए अच्छी नहीं है।

Read also: UP Breaking News: मुझे दलित होने और अपने दलित मतदाताओं पर गर्व है,भाजपा की वापसी से बसपा को नुकसान : मायावती

उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों के मुताबिक इसको लेकर सैन्य अधिकारी भी चिन्तित हैं। उनके अनुसार इस आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैलियों पर लगातार पाबन्दी का असर सेना की तैयारियों पर कई स्तर से पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि अब जबकि कोरोना से हालात समान्य हैं तो ऐसे में केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय विचार करें और जल्द से जल्द सेना में भर्ती के आयोजन को शुरू करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related