CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

एजुकेशनCBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

Date:

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 87.98 फीसदी बच्चे पास उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों पर बाज़ी मारी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी अधिक लड़कियां पास हुईं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है । यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 85.12 फीसदी रहा।

बता दें कि इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे। सीबीएससी एकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है। इस बार सीबीएसई 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां जांची गई थी। पिछले साल का कुल पास होने का प्रतिशत 87.33 रहा था। इस तरह इस बार परिणामों में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। CBSE 12वीं के नतीजों में केरल सबसे आगे रहा है। केरल के त्रिवेंद्रम में 99.91 बच्चे पास रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विजयवाड़ा (99.04%), तीसरे नंबर पर चेन्नई (98.47%), चौथे नंबर पर बेंगलुरु (96.95%) और पांचवे नंबर पर पश्चिमी दिल्ली (95.64%) रही है। रिजल्ट से साफ है कि सीबीएसी के परिणाम में दिल्ली और दक्षिणी भारत का बोलबाला है।

अपना परिणाम जानने के लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा, आप अपना परीक्षा परिणाम वहां से डाउनलोड कर सकते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...