Calcutta High Court ने अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव को दुष्कर्म के मामले में दी सशर्त जमानत

नेशनलCalcutta High Court ने अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव को दुष्कर्म के...

Date:

कोलकाता। अंडमान और निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को कोलकत्ता हाईकोर्ट की पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच ने सोमवार को महिला द्वारा दायर दुष्कर्म के मामले में जमानत दे दी। जज चितरंजन दास और मोहम्मद निजामुद्दीन की खंडपीठ ने नारायण को सशर्त जमानत दी है। दुष्कर्म पीड़िता का के वकील पथिक चंद्र दास ने बताया कि वह जमानत आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

हाईकोर्ट की अदालत की शर्तों में से वह अंडमान और निकोबार में तब तक नहीं जाएंगे। जब तक कि उन्हें बुलाया न जाए। दूसरी शर्त यह कि वह गवाह को प्रभावित करने के लिए अधिकारियों का उपयोग नहीं करेंगे। वह किसी अधिकारी और पीड़ित पक्ष को फोन नहीं कर सकते। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करेगा और देश छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

एसआईटी कर रही है आरोपों की जांच

एक विशेष जांच दल (SIT) इन आरोपों की जांच कर रहा है कि महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर मुख्य सचिव के आवास पर ले जाया गया और उसके बाद नारायण सहित कई लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। SIT ने इस महीने की शुरुआत में मामले में 935 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...