Mission Rajasthan: कांग्रेस का पास न विज़न है और न वज़न, पीएम मोदी

पॉलिटिक्सMission Rajasthan: कांग्रेस का पास न विज़न है और न वज़न, पीएम...

Date:

राजस्थान के चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार राजस्थान पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर सैनिकों के शौर्य को कमतर करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सेनाएं कमजोर नहीं , सीमा पर दुश्मनों को रोकना, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना हमारी सेनाओं को बखूबी आता है. कांग्रेस के पास हमेशा विजन की कमी रही है.

सीमावर्ती इलाकों के विकास से डरती है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारें सीमावर्ती गांवों और शहरों का विकास इसीलिए नहीं करती थीं क्योंकि उन्हें डर लगता था कि कहीं दुश्मन हमारी ही सड़कों से चलकर देश के भीतर आ जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमनें अंडमान निकोबार द्वीप समूह में द्वीपों के नाम शहीद जवानों के नाम पर किया है, उन्होंने बताया कि झुंझुनूं के रहने वाले पीरू सिंह के नाम पर एक द्वीप का नाम पीरू द्वीप रखा गया है, ऐसे ही जोधपुर के शैतानसिंह के नाम पर शैतानसिंह द्वीप है.

गेहलोत के पुराना बजट पढ़ने पर किया कटाक्ष

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत द्वारा पुराना बजट भाषण पढ़ने पर भी उन्होंने तंज़ करते हुए एक पुराना किस्सा ही सुना डाला, जिसमें उन्होंने एक शादी कार्ड ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके स्वयंसेवक संघ के साथी उन्हें अपने एक मित्र के घर शादी के कार्यक्रम में ले गए. वहां जाकर पता चला कि वो तो अपनी दुकान पर काम कर रहे हैं. घर आकर कार्ड देखा तो वो पिछले वर्ष का निकला। प्रधानमंत्री ने कहा कि दरअसल बात यह है कि साल भर बजट पर कोई अमल ही नहीं हुआ इसलिए पुराना बजट पढ़ें या नया बजट, क्या फर्क पड़ता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो विजन है और न उनकी बातों में वजन.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...