Tata Tech IPO: IPO से कमाई करना चाहते हैं तो Tata Tech IPO बंपर कमाई कराने के लिए अरज बुधवार सुबह 355 रुपए के बंपर ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। Tata Tech IPO यानी टाटा का IPO खुलने के बाद आज खरीदारों की होड़ रही। रिटेल निवेशक एक बार में कम से कम 30 शेयर खरीद सकता हैं। ऐसे में कम से कम 15,000 रुपए निवेश करना होगा। बताते हैं कब ये शेयर मार्केट में लिस्ट होगा।
टाटा सहित आज बुधवार को Five IPO खुले
करीब 20 साल बाद आज टाटा कंपनी का IPO खुला है। टाटा के Tata Tech IPO को लेकर निवेशकों में उत्साह है। टाटा सहित आज बुधवार को 5 IPO खुले हैं। इन सभी IPO को आज से सब्सक्राइब कर सकते है। इनमें Tata Tech IPO, फ्लेयर राइटिंग, गांधार ऑयल रिफाइनरी, फीडबैंक फाइनेंसियल सर्विसेज और रॉकिंग डील्स सर्कुलर का IPO शामिल है। इनमें से अधिकांश कंपनियों के शेयर ग्रे मार्केट में शानदार प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO में आज बुधवार 22 नवंबर 2023 से 24 नवंबर, 2023 के बीच बोली लगा सकते हैं। IPO के जरिए कंपनी मार्केट से 3,042.51 करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश में है।
एंकर निवेशकों से जुटाई इतनी रकम
21 नवंबर, 2023 को टाटा टेक का IPO एंकर निवेशकों के लिए खुल था। 67 एंकर निवेशकों के जरिए कंपनी ने कुल 791 करोड़ रुपए की रकम जुटाई। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से शेयर बेचे। वहीं इन 67 एंकर निवेशकों को कुल 1,58,21,071 इक्विटी शेयरों की बिक्री की गई है।
Tata Tech IPO डिटेल्स
Tata Tech IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल के जरिए है। इस आईपीओ में टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 और अल्फा टीसी होल्डिंग की हिस्सेदारी को बेच रही हैं। कंपनी ने क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्से को रिजर्व किया है। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 6,085,027 इक्विटी शेयर और अपने एंप्लाइज के लिए 2,028,342 इक्विटी शेयर रिजर्व रख दिए हैं।
प्राइस बैंड-कब होगी लिस्टिंग
Tata Tech IPO में शेयरों का प्राइस बैंड 355 रुपए पर ट्रेड करता दिखा है। इसके साथ रिटेल निवेशक एक बार में कम से कम 30 शेयर खरीद सकते हैं। ऐसे में कम से कम 15,000 रुपए निवेश करना होगा। कंपनी शेयरों के अलॉटमेंट डेट की बात करें तो यह 27 नवंबर, 2023 तय है। शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर, 2023 को BSE और NSE पर होगी।

