Upcoming IPO: टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन के आईपीओ को नियामक सेबी ने मंजूरी दे दी है। इस आईपीओ में ओएफएस के साथ फ्रैश इश्यू भी शामिल होगा। आईपीओ से मिलने वाले पैसे का उपयोग ग्रुप की सब्सिडयरी कंपनियों (TVS LI UK और TVS SCS Singapore) के कर्ज चुकाने और जनरल कॉरपोरेट कार्य में किया जाएगा। आईपीओ में 750 करोड़ रुपए का ओएफएस शामिल होगा। TVS ग्रुप की कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन (TVS Supply Chain Solutions(TVS SCS)) के IPO को शेयर बाजार से रुपया जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली है। TVS का नाम बड़े two wheeler वाहन निर्माताओं में है।
ड्राफ्ट के अनुसार, इस IPO में 750 करोड़ रुपए का फ्रैश इश्यू और करीब दो करोड़ शेयरों ओएफएस होगा। इसमें निवेशकों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से शेयरों की बिक्री की जाएगी। बता दें, फ्रैश इश्यू के तहत मिलने वाला रुपया सीधे कंपनी को मिलता है। जबकि ओएफएस में पैसा प्रमोटर्स के पास होता है।
कौन-कौन ओएफएस में बेचेगा शेयर?
ओएफएस में टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, ओमेगा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड,टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, महोगनी सिंगापुर कंपनी पीटीई लिमिटेड, एंड्रयू जोन्स, कोटक स्पेशल सिचुएशंस फंड, एथिराजन बालाजी, रामलिंगम शंकर, दिनेश नारायण और सरगुनाराज Ravichandran की ओर से share बिक्री की जाएगी।
आईपीओ का मकसद
इस पब्लिक इश्यू के माध्यम से मिलने वाले पैसों का उपयोग कंपनी की ओर से सब्सिडरी कंपनियों (TVS LI UK और TVS SCS Singapore) का कर्ज कम करने और जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा। कंपनी की तरफ से इस साल अप्रैल 2023 में शेयर बाजार से पैसे जुटाने के लिए कागजात जमा किए गए थे। जिसके बाद कंपनी को सेबी से 18 जुलाई 2023 को ऑब्जर्वेशन सर्टिफिकेट मिला है।
क्या है कंपनी कारोबार?
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन सप्लाई चेन कंपनी है। इसका कारोबार 25 देशों में फैला है। यह टीवीएस ग्रुप की कंपनी है। जो ऑटो मैन्युफैक्चरिंग के साथ कई और क्षेत्रों में कारोबार करती है। एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, बीएनपी पारिबा, जेपी मॉर्गन इंडिया, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और इक्विरस कैपिटल आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

