US Visa: अमेरिका जारी करेगा भारत को 10 लाख से अधिक वीसा, पढ़ने वाले युवाओं को प्राथमिकता

इंटरनेशनलUS Visa: अमेरिका जारी करेगा भारत को 10 लाख से अधिक वीसा,...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेरिका ने ऐलान किया है कि वह इस साल 10 लाख से अधिक भारतीयों को वीजा जारी करेगा। विश्व भर में वीजा जारी करने में अमेरिका की प्राथमिकता में भारत है। इस साल अमेरिका दस लाख से अधिक भारतीयों को वीजा जारी करेगा।

ईद पर अमेरिका की भारतीयों को बड़ी खुशखबरी

अमेरिका में पढ़ने के लिए जाने वाले भारतीयों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस साल 10 लाख से ज्यादा भारतीयों को वीजा जारी करेगा। यह बयान बाइडन प्रशासन के लिए काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड लू ने दिया है। डोनाल्ड लू अमेरिका की ओर से दक्षिण एशिया के लिए काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका वीजा जारी करने की दिशा में काम कर रहा है। बाइडन प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हम सभी भारतीय छात्रों के लिए वीजा की प्रक्रिया को इसी साल गर्मी तक पूरा करेंगे, ताकि वह सितंबर में अपने कॉलेज ज्वाइन कर सके।

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का यह भी कहना है कि हम श्रामिकों के लिए वीजा को भी प्राथमिकता देंगे, क्योंकि यह अमेरिकी और भारतीय अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

H-1B और L वीजा की मांग करते हैं भारतीय

भारत में आईटी की पढ़ाई करने वाले युवा H-1B और L वीजा की मांग करते रहे हैं। भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए अमेरिका की टैक्नोलॉजी कंपनियां H-1B और L वीजा पर निर्भर रहती हैं। अमेरिका में पढ़ाई करने वाले इंटरनेशनल छात्रों के मामले में भारत का नाम दूसरे नंबर पर है।

अमेरिका ने वीजा वेटिंग टाइम भी पहले से काफी कम कर दिया है। हालांकि पहली बार वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अभी साल भर तक का इंतजार करना पड़ता है। खासकर बिजनेस और पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों का वोटिंग पीरियड काफी लंबा है।

अमेरिका ने वीजा देने की प्रक्रिया में तेजी

गौरतलब है कि वक्त के साथ साथ जैसे जैसे भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत हुए, अमेरिका ने वीजा देने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई। अमेरिकी दूतावास ने इस साल मार्च में बताया था कि साल 2022 में अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया भर में करीब 9 मिलियन गैर-अप्रवासी वीजा आवेदनों पर कार्रवाई की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...