White House Diwali: अमेरिका में दीपावली के जश्न की तैयारी शुरू,राष्ट्रपति बाइडन करेंगे आतिशबाजी

इंटरनेशनलWhite House Diwali: अमेरिका में दीपावली के जश्न की तैयारी शुरू,राष्ट्रपति बाइडन...

Date:

न्यूयार्क। दीपावली त्योहार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दीपावली की तैयारी जहां देश में जोर से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया के अन्य देशों में भी दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी नेताओं ने आयोजनों से जुड़ी जानकारियां साझा शुरू की है। दीपावली के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा कई और अमेरिकी राज्यों में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेता अपने स्तर पर भारतवंशियों के साथ दिवाली जश्न में शामिल होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सरकारी आवास व्हाइट हाउस में 24 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम में उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रशासनिक अफसर शामिल होंगे। जो बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन त्योहार के जश्न का हिस्सा बनेंगी। व्हाइट हाउस में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

वहीं दूसरी ओर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में 21 अक्तूबर को दिवाली का जश्न मनाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए रिपब्लिकन पार्टी के हिंदू विंग-रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन ने बताया कि ट्रंप के साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता भी मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रहेंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने जानकारी दी है कि ट्रंप का कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा। इस दौरान उनके रिजॉर्ट पर पटाखे छुड़ाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...