उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग की ओर से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में मोहर्रिर पदों के लिए भर्तियां होने वाली हैं। सैकड़ों की संख्या में होने वाली इन भर्तियों के लिए बारहवीं पास अभ्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। जिनके पास पीईटी-2021 का प्रमाणपत्र होगा और उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अक्तूबर 2022 से होगी।
भर्ती संबंधी किसी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया वो जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसका आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को किया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यार्थी को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्लूएस, एससी, एसटी व शारीरिक अक्षम कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 25 रुपए का शुल्क देना होगा। इस भर्ती में अनारक्षित41, अन्य पिछड़ा वर्ग 21,आर्थिक पिछड़ा वर्ग09, अनुसूचित जाति 12 व अनुसूचित जनजाति के 2 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर बाकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विजिट कर लें।

