Amazon Layoff: Amazon में काम करने वाले कर्मचारी एक बार फिर से मुश्किल में हैं। Amazon कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटकने लगी है। Amazon अपने बिजनेस में बदलाव करने के लिए फिर से कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के कर्मचारी पर से छंटनी की तलवार हटी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फ्रेश ग्रॉसरी स्टोर्स कर्मचारियों को Amazon अब बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस बात की घोषणा भी कर दी है। Amazon ग्रॉसरी स्टोर्स से जोन लीड रोल्स को हटा रही है। Amazon कारोबारी ढांचे में बदलाव करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की लिस्ट तैयार कर चुकी है।
Amazon कंपनी ने इस बात का खुलासा अभी नहीं किया कि कितने कर्मचारी नौकरी से निकाले जाएगे। लेकिन Amazon की घोषणा से हर कर्मचारी आशंकित है।
होगी Amazon से पर्मानेंट छुट्टी?
रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon अमेरिका में ग्रॉसरी स्टोर्स से लोअर-लेवल मैनेजमेंट पोजिशन के कर्मचारियों को हटाएगी। जिनका काम एसोसिएट्स के काम पर नजर रखना और ग्राहकों की समस्या का समाधान करना होता है।
कंपनी देगी सेवरेंस पैकेज (severance package)
एक रिपोर्ट में बताया था कि सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की तैयारी है। जिन लोगों को Amazon से बाहर निकाला जाएगा उन्हें Amazon कंपनी में दूसरे डिपार्टमेंट में काम खोजने में मदद की बात कही है। अगर कोई कर्मचारी कंपनी को छोड़कर जाना चाहेगा तो उसे सेवरेंस पैकेज (severance package) मिलेगा।
क्या है सेवरेंस पैकेज?
सेवरेंस पैकेज (severance package) वो धनराशि या लाभ होता है जो कंपनी कर्मचारी की छंटनी करने के बाद उसको मुआवजे के तौर पर देती है। Amazon आर्थिक संकटों को ध्यान में रखकर ग्रोसरी स्टोर सहित पूरे कारोबार में कॉस्ट कटिंग कर रही है। बता दें कि इसी साल कंपनी ने फ्रेश और गो स्टोर्स को बंद करने का प्लान तैयार किया था। इसके अलावा अप्रैल 2023 में, होल फूड्स ने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी। Amazon के सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि ग्रॉसरी का बिजनेस कंपनी के लिए बड़ा विकास अवसर है। लेकिन यह भी कहा कि कंपनी को “मॉस ग्रॉसरी फॉर्मेट ” खोजने की ज़रूरत है।
बता दें कि ग्रॉसरी चैन में नौकरी में कटौती Amazon में अन्य छंटनी के बाद शुरू हुई है। जिसने पिछले वर्ष 2022 में लगभग 27,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया। बताते चलें Amazon अमेरिका में 44 फ्रेश किराना स्टोर चलाता है। जिनमें से अधिकांश इलिनोइस, कैलिफोर्निया, वर्जीनिया और वाशिंगटन में स्थित हैं। इसके अलावा, Amazon गो ब्रांड के तहत अमेरिका में 20 से ज्यादा कैशियर-मुक्त स्टोर संचालित करता है।

