Amazon ने की 28 कर्मचारियों की छंटनी, शेयर धारकों को भी लिखा पत्र

बिज़नेसAmazon ने की 28 कर्मचारियों की छंटनी, शेयर धारकों को भी लिखा...

Date:

नई दिल्ली। विश्व की प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन 28 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालेगी। इसके लिए अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने खेद व्यक्त किया है। उनका मानना है कि इस फैसले से कंपनी को लंबे समय में फायदा मिलेगा। दरअसल, सीईओ जेसी ने अपने सभी शेयर धारकों को एक पत्र लिखा है।

कंपनी के उतार चढ़ाव का जिक्र

पत्र में उन्होंने कंपनी के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। पत्र के माध्यम से जेसी ने कहा कि पूर्व में कंपनी ने काफी चुनौतीपूर्ण समय देखा है। उनका सामना किया है। सीईओ का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि कॉस्ट कटिंग से हमें फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 28 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला बहुत कठिन था, लेकिन इससे कंपनी को लंबे दौर में फायदा जरूर होगा।

अच्छे रिटर्न की कोशिश

पिछले कई महीनों में हमने कंपनी पर काफी ज्यादा ध्यान दिया। नए-नए आविष्कार किए। हमने इसपर ध्यान दिया कि क्या हमें लंबे समय में अधिक राजस्व, आय, निवेश पर रिटर्न मिलेगा या नहीं। जेसी ने कहा कि इस वजह से हमें बुकस्टोर, 4 सितारा स्टोर जैसे संस्थान बंद करने पड़े। कंपनी के विकास के लिए हमें अमेजन फैब्रिक और अमेजन केयर को बंद करना पड़ा। अच्छे रिटर्न के लिए हमने कुछ नई चीजों को अपनाने की कोशिश की।

नई चीजों में निवेश की कोशिश

पत्र के माध्यम से सीईओ ने कहा कि हमने पहले प्राथमिकता तय की कि हम अपने संसाधनों को कहां कैसे खर्च करें। इसी वजह से हमें 28 हजार कॉर्पोरेट पद खत्म करने पड़े। पिछले कई महीनों में हमने अपनी लागत को सही करने के लिए कई सारे बदलाव किए। अब हम अलग-अलग टीमों के नेतृत्व में अपने काम का मूल्यांकन करेंगे और तय करेंगे कि हम कहां जा रहे हैं। सीईओ ने कहा कि अमेजन कर्मचारियों को भर्ती करता रहेगा। सीईओ ने कहा कि अमेजन अब एक नई चीजों में निवेश कर रहा है। जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जो लंबे समय में अच्छा रिटर्न देंगी। जिस तरह ओपन एआई के चैट जीपीटी ने सिलिकॉन वैली को आकर्षित किया।


Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...