Antibiotic Compound: बैक्टीरिया संक्रमण को खत्म करेगा नया कंपाउंड, GARDP और Bugworks करेंंगे शोध

इंटरनेशनलAntibiotic Compound: बैक्टीरिया संक्रमण को खत्म करेगा नया कंपाउंड, GARDP और Bugworks...

Date:

Antibiotic Compound: प्रभावी एंटीबायोटिक कंपाउंड शोधकर्ता तैयार कर रहे हैं। जिससे मल्टी ड्रग रजिस्टेंस बैक्टीरिया के कारण होने वाले गंभीर संक्रमण से बचा जा सकेगा। बीडब्ल्यूसी0977 नामक कंपाउंड से गंभीर मरीजों के उपचार की उम्मीद तेजी से बढी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक खतरनाक ग्राम-निगेटिव बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का उपचार करना मुश्किल हो रहा है। बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक उपचार के लिए high resistance क्षमता होती है। दवा प्रतिरोधी गंभीर bacterial infection पर वार करेगा। new compound के लिए GARDP और Bugworks मिलकर शोध करेंगे।

मल्टी ड्रग रजिस्टेंस बैक्टीरिया के कारण होने वाले गंभीर संक्रमण के उपचार के लिए शोधकर्ता प्रभावी एंटीबायोटिक कंपाउंड तैयार कर रहे हैं। खतरनाक पैथोजेन में एंटीमाइक्रोबियल रजिस्टेंस (AMR) में वृद्धि के कारण हो रहे संक्रमणों के उपचार में जो प्रभावी होगा। बीडब्ल्यूसी0977 नामक कंपाउंड से गंभीर मरीजों का उपचार आसानी से हो सकेगा।

इसे तैयार करने के लिए ग्लोबल एंटीबायोटिक रिसर्च एवं डेवलपमेंट पार्टनरशिप (जीएआरडीपी) ने बेंगलुरु में बगवर्क रिसर्च इंक (बगवर्क्स) से करार किया है। बगवर्क्स शोध-अनुसंधान की सुविधाओं वाली क्लीनिकल स्तर की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है।

खतरनाक बैक्टीरिया बढ़ी समस्या

शोधकर्ताओं के मुताबिक खतरनाक ग्राम-निगेटिव बैक्टीरिया संक्रमण का उपचार काफी मुश्किल हो रहा है। इनमें बैक्टीरिया में एंटीबायोटिक उपचार के लिए उच्च प्रतिरोधक क्षमता होती है। जिससे उपचार की कई विधियां निष्प्रभावी साबित होती हैं। ऐसे बैक्टीरिया से निपटने में सक्षम कंपाउंड तैयार दवा से पूरे विश्व में लोगों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम करेगा। यह उन देशों के लिए विशेष लाभकारी होगा जहां एएमआर का भयावह दुष्प्रभाव है।

खतरनाक बैक्टीरिया से अस्पतालों में होने वाले संक्रमण के अलावा रक्त संबंधी संक्रमण, निमोनिया, दिमागी बुखार और मूत्र नली संबंधी संक्रमण होते हैं। त्वरित उपचार न मिलने पर अस्पताल में बैक्टीरिया से होने वाले गंभीर संक्रमण से सेप्सिस और मौत का खतरा होता है।

बगवर्क्स करेगी लॉंच

बगवर्क्स ये नई दवा को अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और चीन में सीधे या अन्य कंपनियों के साथ लांच करने की तैयारी में है। जबकि जीएआरडीपी के पास 148 देशों में इसके निर्माण व व्यावसायिक का अधिकार रहेगा। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद दोनों कंपनियां भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित एएमआर के दुष्प्रभाव से जूझ रहे देशों में बीडब्ल्यूसी0977 कंपाउंड के पहुंच के साथ इसके सही उपयोग को सुनिश्चित करेंगी।

बगवर्क्स के सह संस्थापक और सीईओ आनंद कुमार ने बताया कि हम बीडब्ल्यूसी0977 के विकास और दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया के संक्रमण के उपचार के लिए प्रभावी दवा बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

चार साल से शोध था जारी

जीएआरडीपी के कार्यकारी निदेशक मानिका बालासेग्राम ने बताया कि इस पर 2019 से शोध चल रहा है। हमारा पूरा ध्यान जानलेवा बैक्टीरिया पर है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की पैथोजेन प्राथमिकता सूची में हैं। हम जरूरतमंदों तक ये दवा पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।
जीएआरडीपी नए कंपाउंड के विकास के लिए बगवर्क्स को दो करोड़ डालर आर्थिक सहायता के साथ अन्य संसाधन उपलब्ध कराएगी। दोनों मिलकर बीडब्ल्यूसी0977 शोध में दूसरे व तीसरे चरण के अध्ययन के साथ ही दवा बनाने पर भी काम करेंगे। बीडब्ल्यूसी0977 का पहला परीक्षण आस्ट्रेलिया में शुरु हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related