UP Nikay Chunav: BJP ने जारी की मेरठ में पार्षद उम्मीदवारों की सूची, 78 वार्ड में उतारे प्रत्याशी

उत्तर प्रदेशUP Nikay Chunav: BJP ने जारी की मेरठ में पार्षद उम्मीदवारों की...

Date:

मेरठ। मेरठ में भाजपा ने पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में 78 वार्ड में भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन उम्मीदवारों में पिछले दो योजना से पार्षद बनते आ रहे वीरेंद्र शर्मा को भी भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा ने पूर्व पार्षद ललित नामदेव की पत्नी मालविका सहित मीनल गौतम को भी टिकट दिया है।

भाजपा की पार्षद सूची जारी होते ही घमासान मच गया है। टिकट के दावेदारों ने पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर मोर्चा खोल दिया है। महानगर कार्यालय पर हंगामे की स्थिति है। वहीं पार्षद पद के उम्मीदवरों की सूची जारी होने के बाद भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया है। लेकिन टिकट सिर्फ एक को ही मिलता है। इसलिए नाराजगी छोड़कर चुनाव में जुट जाए।

बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा विधायकों और सांसद की चली है। ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपने समर्थकों के लिए टिकट की पैरवी की। जिसमें पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related