लाइफस्टाइल डेस्क: बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा रहता है, जैसे की वाइरल फीवर, डायरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, पीलिया, डेंगू और स्किन प्रॉब्लम | इसीलिए इस मौसम में डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो आपको मॉनसून से होने वाली बीमारियों से बचा सके | तो आईये जानते है:
मॉनसून में जुकाम और गले की सर्दी आम है , इस परेशानी से निजात दिलाने में मुलेठी असरदार है। आपको मुलेठी पीस कर पाउडर के रूप में ले सकते है या पानी में उबाल कर भी ले सकते है | इसमें इम्यूनिटी बूस्ट करने की ताकत होती है |
Read also; मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए तुलसी वाली चाय जरूर पिये
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों से बचाव मिलता है | हल्दी सूजन रोधी है जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखता है।
लहसुन भी औषधीय गुणों से भरपूर है ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है | लहसुन सूजन रोधी, वायरल रोधी, फंगल रोधी और प्रोटोजोअल रोधी है , जिसके सेवन से जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है। इसके अलावा लहसुन में एलीसिन एक्टिव कंपाउंड है जो बलगम से निजात दिलाता है।
Read also: मॉनसून में बच्चों की आंखों को ऐसे बचाएं संक्रमण से

