अधूरी सूचना के चलते बजट आवंटन और रैंकिंग में गिरावट का बना खतरा
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल की लापरवाही आई सामने
यूपी। UP government schools में लापरवाही और खामियां समय-समय पर सामने आती रही हैं। इस बार भी ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया है। इसके तहत प्रदेश भर के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में यू डायस पोर्टल पर होने वाली डाटा फीडिंग में स्कूलों द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है। जिसका खामियाजा स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ सकता है। बेसिक शिक्षा परिषद ने डाटा फीड न करने वाले प्रदेश भर के 70 जिलों की सूची जारी की है। जिसमें ये खुलासा हुआ है।
टीचर्स की लापरवाही से बजट हो सकता है कम
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देशों के तहत सरकार द्वारा यू डाइस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का विकल्प कभी भी बंद हो जाएगा। परिणाम स्वरूप इससे न केवल बजट आवंटन कम होगा, बल्कि पीजीआई रैंकिंग में भी गिरावट आ सकती है। स्कूलों की लापरवाही से तंग आकर खुद बेसिक शिक्षा परिषद की महानिदेशक ने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Read Also : बी.एल. वर्मा जन आशीर्वाद यात्रा वृंदावन मथुरा से होगी प्रारंभ
सैकड़ों स्कूलों ने नहीं भरा डाटा
यू- डायस पोर्टल पर सरकारी स्कूलों की सभी सूचनाएं फीड की जाती हैं। इसमें टीचर्स, स्टूडेंटस समेत दूसरी कई अन्य जानकारियां पोर्टल पर दी जानी होती हैं। लेकिन तमाम निर्देशों के बावजूद भी प्रदेश भर के सैकड़ों स्कूलों में डेडलाइन पूरी होने के बाद भी यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। लगभग 3 से 4 हजार स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक भी एंट्री करनी शुरू नहीं की है।
Read Also : वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने की मोदी सरकार ने की तैयारी , जल्द शुरू होने वाली है प्रक्रिया
सिर्फ 5 जिलों का कार्य पूरा
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची के तहत प्रदेश भर के 75 ज़िलों में सिर्फ 5 जिले ऐसे हैं जहां यू डाइस डाटा फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हुआ है। इसमें ललितपुर, कौशांबी, वाराणसी, बहराइच व मऊ शामिल हैं। फीडिंग न करने वाले जिलों में सबसे ज्यादा मथुरा के स्कूल हैं।।इसके अलावा आगरा, लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद इलाहाबाद जैसे जिलों में सबसे ज्यादा स्कूलों से डाटा नहीं दिया है।

