शेयर बाजार:- उतार चढ़ाव भरे बाजर के बीच आज शेयर बाजार में कुछ शेयर रफ्तार पकड़ने को हैं। सूत्रों का कहना है कि कई शेयर आज निवेशकों की नजर पर रहेंगे और मार्केट में आज एक्शन दिखा सकते हैं। अगर हम फोकस पर आने वाले शेयर की बात करें तो सभी की नजर आज Adani Wilmar, Titan Company, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel, JSW Energy, Voltas, Britannia Industries, Tata Consumer Products, ABB India, Adani Green Energy, CarTrade Tech, Adani Total Gas, Havells India, Deepak Nitrite, Rain Industries, Aptech के शेयर पर रहने वाली है।
अडानी और कोटक पर आज टिकेगी सबकी नजर
Date:
इसके अलावा आज कई कम्पनी अपना IPO जारी कर सकती है। जिसमे सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के IPO पर आज सभी की नजर टिकी हुई है। इसके अलावा अगर हम आज केंद्र के शेयर में Adani Wilmar के शेयर की बात करे तो इन्होंने कल कोहिनूर को खरीद लिया है। जिसका ऐलान कल यानी 3 मई को किया गया था। आज निवेशकों की नजर Adani Wilmar के शेयर पर रहने की अधिक संभावना है क्योंकि यह पिछले दिनों से काफी रिटर्न दे रहा है।
इसके अलावा अगर हम फोकस के शेयर में Titan Company की बात करें तो इसका मुनाफा 2022 की मार्च तिमाही के सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की बढ़त पर रहा है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़कर 7276 करोड़ रुपये रहा है। वही अगर हम आज जारी होने वाले नतीजों की बात करें तो Kotak Mahindra Bank बैंक के साथ आज Tata Consumer Products, ABB India, Adani Green Energy, CarTrade Tech, Adani Total Gas, Equitas Small Finance Bank, Havells India, Deepak Nitrite, Laxmi Organic आज अपनी तिमाही के नतीजे जारी करने को तैयार हैं।

