New Bank Opening Time: बैंक खुलने के समय में हुआ बड़ा बदलाव, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी

बिज़नेसNew Bank Opening Time: बैंक खुलने के समय में हुआ बड़ा बदलाव,...

Date:

बैंक ग्राहकों के लिए आ चुकी है खुशखबरी! अब आपको बैंक में अपना कीमती समय नहीं पड़ेगा गवाना क्योकि बैंक के खुलने के समय में हो चूका है बदलाव। अब बैंकिंग टाइमिंग (Bank timing) में बदलाव से बैंक को कामकाज ख़तम करने के लिए मिलेगा एक घंटे का अधिक समय। 18 अप्रैल 2022 से आरबीआई (RBI) ने बैंक और बाजार कारोबार के समय में किया है बदलाव। चार दिनों के लम्बे बैंक अवकाश (Bank holiday) के बाद आरबीआई ने बैंको के खुलने का समय 9 बजे कर दिया है और यह नया नियम सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से बैंको में लागू होगा।  

Read also- FD Interest Rate: किस बैंक का फिक्स्ड डिपाजिट (FD) देगा आपको ज्यादा ब्याज, जाने यहाँ

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आरबीआई ने बैंको के खुलने के समय (Bank opening time) में किया था बदलाव जिसे कम कर दिया गया था लेकिन अब परिस्थिति में सुधार को देखते हुए बैंको के खुलने के समय को जल्दी कर दिया गया है। हालांकि, बैंको के बंद होने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बैंको के खुलने के समय में चेंज आपको कल से देखने को मिलेगा।  

आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों के समय में भी किया गया है बदलाव जो 18 अप्रैल 2022 से लागू होगा। अब विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव्स, रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो आदि सहित विदेशी मुद्रा (FCY)/ भारतीय रुपया (INR) ट्रेडों और RBI विनियमित बाजारों के ट्रेडिंग के समय में हुआ है परिवर्तन जिसके तहत अब ये बाजार सुबह 10 बजे के बजाय सुबह 9:00 बजे से प्रारब्ध हो जाएंगे। यानि अब आप ट्रेडिंग भी जल्दी शुरू कर सकते है।  

Read also- मई में आएगा इस ​फुटवियर कंपनी का IPO, DRHP दायर

कोरोना संक्रमण के कारण रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बैंको के कामकाज के समय को कम किया था लेकिन अब यह अपने पुराने व्यवस्था पर लौट रहा है जहा पहले की तरह ही बैंक और ट्रेडिंग बाजार 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related