टेक डेस्क। Boult देश का प्रीमियम ऑडियो ब्रांड है, जो अपनी ऑडियो क्वॉलिटी के लिए मशहूर है। अब हालही में कम्पनी ने X30 ईयरबड्स लांच किया, उसमे लाइटनिंग बोल्ट सुपर-फास्ट चार्जिंग, तीन इक्वलाइज़र मोड की सुविधा और ये आपको ब्लू और वार्म ग्रे दो रंगो में मिल जाएगा। साथ ही X50 ईयरबड्स भी लॉन्च हुआ है, इसमें खास बात ये है की ये फुल चार्ज करने पर 40 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता हैं। इसमें 45ms कम लेटेंसी कॉम्बैट मोड, क्वाड माइक एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन की सुविधा है। X50 ईयरबड्स ब्लैक एंड व्हाइट दो मूल रंग में उपलब्ध है। ये बौल्ट ऑडियो की वेबसाइट पर 999/- की कीमत पर उपलब्ध है।
Boult Audio Specifications
X30 और X50 ईयरबड्स 40 घंटे के नॉन-स्टॉप प्लेटाइम के साथ अतिरिक्त लॉन्ग बैटरी लाइफ की सुविधा दे रहा है, 10 मिनट में चार्ज करके 100 मिनट तक चलाया जा सकता है। 3 इक्वलाइज़र मोड फ़ीचर- HiFi, Rock और Bass Boost मोड है साथ ही इन-बिल्ट 10 मिमी ड्राइवर है। ये कॉल के लिए एक बेहतर ऑडियो का अनुभव भी प्रदान करता हैं।
Boult Audio के X30 और X50 ईयरबड्स SBC और AAC सपोर्ट के साथ बिल्ट-इन अपग्रेडेड ब्लूटूथ 5.1 तकनीक है, स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखाने के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किया गया है। साथ ही मुलायम पंखों वाली कान की टिप्स हैं, जो कान दुखता नहीं है और पकड़ अच्छी बनी रहती है। ये ईयरबड IPX5 तकनीक से लैस हैं जो पसीना और पानी में भी चलता है। ये काफ़ी हल्के हैं और दिखने में भी काफ़ी शानदार हैं। गेमिंग के शौकीनों को शानदार अनुभव देने के लिए गेमिंग मोड फीचर भी है।

