- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने कहा, देश और मंदिर तोड़ने वाले जिहादियों को मिट्टी में मिला देना चाहिए
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को अपने बयान से मथुरा-काशी मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है तो उसे मथुरा और काशी के लिए भी कानून बना देना चाहिए। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद अब प्रवीण तोगड़िया ने भी मथुरा-काशी मुद्दे को उठाकर विपक्ष के सामने चुनौती पैदा कर दी है। क्योंकि इस मुद्दे का विपक्ष विरोध भी नहीं कर सकता और समर्थन करने का तो सवाल ही नहीं है।
Read also: सिरसा ने भाजपा में शामिल होने को लेकर शिअद के आरोपों को किया खारिज
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हिंदू धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि हिंदुस्तान में ट्रिपल तलाक पर कानून लाया जा सकता है तो काशी-मथुरा के लिए भी कानून आ जाना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस कानून को लाने से चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ का सम्मान करने की बात कही।
Read also: भाजपा विधायक ने सीएम से कहा, किसानों का दुख अब देखा नही जा रहा
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। यह मंदिर बनता देखना बेहद आनंद की बात है। प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जाने वाले अभियान की तरह गरीबी मुक्त अभियान चलाये जाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत में मैंने हर हिंदू को खाना, सस्ती और अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को फसल का उचित दाम और जिहाद को मिट्टी में मिला देने की बात रखी थी ताकि मंदिर तोड़ने वाले और देश तोड़ने वाले फिर से खड़े ना हो सकें।

