MP BJP Candidate List: शिवराज बुधनी से लड़ेगे चुनाव, देखें भाजपा सूची के 57 नाम और चुनाव अपडेट

नेशनलMP BJP Candidate List: शिवराज बुधनी से लड़ेगे चुनाव, देखें भाजपा सूची...

Date:

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर और नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।

इसी बीच आज भाजपा ने मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए अपने 57 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव मैदान में होंगे।

शिवराज मंत्रिमंडल के इन मंत्रियों को मिला टिकट

मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों को टिकट मिला है उनमें नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, कुंवर विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, मीना सिंह मांडवे, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सखलेचा,अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह, प्रेमसिंह दत्तीगांव, भारत सिंह कुशवाह, राम किशोर (नानो) कावरे और राहुल सिंह लोधी शामिल हैं।

भाजपा सूची की खास बातें

भाजपा की आज जारी उम्मीदवार सूची में कुल 57 सीटों में छह-छह सीटें एसटी और एससी के लिए सुरक्षित हैं। जबकि, 45 सामान्य सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर भाजपा में शामिल हुए थे। इन सभी ने पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया है। जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को जैतपुर भेजा है।
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की घोषणा 25 सितंबर को की थी। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के नाम शामिल थे। भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान 17 अगस्त को कर दिया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया था। भाजपा ने मप्र में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा की थी।

ये है मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चुनाव की अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...