Mainpuri by-election: डिंपल यादव ने किया नामांकन, शिवपाल नहीं थे मौजूद

उत्तर प्रदेशMainpuri by-election: डिंपल यादव ने किया नामांकन, शिवपाल नहीं थे मौजूद

Date:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से आज उनकी बहू और सैप प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने नामांकन दाखिल किया. मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने जीत का दावा करते हुए कहा कि डिम्पल के लिए वह चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि यहाँ से समाजवादी पार्टी की जीत ही नेता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी ने हमेशा नेता जी को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जनता का वो प्यार और आशीर्वाद इसबार भी मिलेगा।

रामगोपाल के पैर छूकर किया नामांकन

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के पैर छूकर नामांकन करने वाली डिंपल यादव ने कहा कि नेता जी के सिद्धांतों और मूल्यों को अपना आज का अपना नामांकन समर्पित करती हैं. इससे पहले डिंपल यादव और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को सैफई में उनके स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की. डिंपल यादव पिछले लोकसभा चुनाव में कन्नौज से मैदान में उतरी थी लेकिन उन्हें भाजपा के सुब्रत पाठक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था . बता दें कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर शामिल है. इन पांच में तीन सीटें सपा के पास हैं जबकि दो सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है. सपा की तीन सीटों में जसवंतनगर की सीट भी शामिल है जहाँ से चाचा शिवपाल यादव विधायक है.

भाजपा मुलायम के सम्मान में दे सकती है वाक ओवर

मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने शुरू हो गए हैं, 17 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. भाजपा ने अभी इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, सियासी गलियारों में चर्चा है कि दिवंगत मुलायम सिंह के सम्मान में हो सकता है भाजपा इस से अपना उम्मीदवार न उतारे और यही बात कांग्रेस खेमे से भी सामने आ रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related