रेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेशरेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने बनाया...

Date:


रेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

उन्नाव: भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिला पंचायत चुनाव में रेप केस में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उम्मीदवार बनाया है। संगीता सेंगर को उन्नाव जिले के फ़तेहपुर चौरासी तृतीय से ज़िला पंचायत सदस्य का टिकट दिया गया है।

उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे हैं सेंगर
उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से चार बार बीजेपी के टिकट पर विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर को अगस्त 2019 में पार्टी से निष्काषित कर दिया था।

अंतिम सांस तक रहेंगे जेल में
सेंगर को बलात्कार और अपहरण के मामले में भी दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने कहा था, दोषी विधायक को बाकी बची उम्र अंतिम सांस तक जेल में काटनी होगी। कोर्ट ने इसे एक लोकतांत्रिक पदाधिकारी का दुष्टतापूर्ण कृत्य करार दिया था। कोर्ट ने कठोर संदेश देते हुए दोषी को उम्रकैद की अधिकतम सजा सुनाने का निर्णय किया और कहा कि दोषी अपनी स्वाभाविक उम्र की अंतिम सांस तक जेल में रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...