BJP MP Varun Gandhi on Ration Card: चुनाव से पहले पात्र राशन कार्ड धारक अब हो गए अपात्र, वरुण ने सरकार को घेरा

पॉलिटिक्सBJP MP Varun Gandhi on Ration Card: चुनाव से पहले पात्र राशन...

Date:

अपनी ही पार्टी को अपने बयानों से अक्सर घेरने वाले भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने अब उत्तर प्रदेश में अपात्र राशन कार्ड धारकों पर कार्रवाई की मुहीम पर हमला बोला है. वरुण गाँधी सीधे रूप से केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि जो लोग चुनाव से पात्र थे वह सब चुनाव बाद अपात्र हो गए. 

अपने एक ट्वीट में वरुण गाँधी ने अखबार की एक कटिंग को पोस्ट करते हुए सरकार से सवाल किया है कि इन करोड़ों राशनकार्ड धारकों की याद सरकार को अब कब आएगी, फिर जवाब भी देते हैं “शायद अगले चुनाव में”. वरुण गाँधी ने अपनी इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मानक अगर चुनाव देख कर तय किये जाएंगे तो सरकार अपने भरोसे को खो देगी। 

Read also: Political news: ‘कांग्रेस छूटनी थी छूट गई,अब मोदी, अमित शाह और योगी जी के साथ मिलकर विकास में करेंगे योगदान’

दरअसल यूपी सरकार ने अपात्र कार्डधारकों से कहा है कि अगर तय समय पर कोई अपात्र कार्ड धारक अपना राशन कार्ड नहीं जमा करता है तो उसपर जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी। पात्रता के लिए जो नियम बनाये गए हैं उनके मुताबिक खुद की ज़मीन न हो, पक्का मकान न हो, ट्रेक्टर ट्राली न हो, शासन से सहयता न मिलती हो, गौ पालन व मुर्गी पालन न करता हो और ऐसी कई अन्य शर्तें। 

सरकार की ओर से गाँव गाँव में इस सूचना की मुनादी कराई जा रही है और भारी जुर्माने की बात कही जा रही है. सरकार के इस कदम को विपक्ष कह रहा है कि मतलब निकल गया है तो पहचानते नहीं, यूं जा रहे हैं जैसे हमें जानते नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...