CNG के दाम में आया उछाल जाने महंगाई के लिए सरकार कितनी जिम्मेदार

बिज़नेसCNG के दाम में आया उछाल जाने महंगाई के लिए सरकार कितनी...

Date:

व्यापार:- महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर रखी है रोज मर्रा की चीजो से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दाम बढ़ गए हैं। वही अब एक बार पुनः महंगाई ने आम आदमी पर कहर ढाया है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस CNG के दाम में उछाल आया है। आज मार्केट में CNG 2 रुपये प्रति किलो के भाव से महंगी हुई है। CNG की यह नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से मार्केट में ट्रेंड कर रही है और लोग CNG के बढ़े दाम से काफी परेशान हैं। 
अगर हम CNG की दिल्ली में बढ़ी कीमत की बात करें तो यह 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें इससे पहले CNG के दाम में अप्रैल में बढ़ोत्तरी हुई थी। तब कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी. इसके चलते, दिल्ली में प्रति किलो ग्राम सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये हो गई थी। 

महंगाई का जिम्मेदार कौन:-

अगर हम महंगाई के लिए सिर्फ सरकार को दोष दे तो वह भी उचित नहीं होगा क्योंकि महंगाई का कारण अर्थव्यवस्था के वैश्विक कारण है। अगर हम देश मे आई महंगाई के कारण को खंगाले तो पहली समस्या देश मे मचा कोविड का तांडव निकलेगा। क्योंकि कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया और देश की जीडीपी दर तेजी से नीचे आई। वही इस साल ज्यो ही अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी कि रूस और युक्रेन के मध्य नाटो को लेकर संग्राम छिड़ गया। इस युद्ध ने न सिर्फ रूस और युक्रेन को प्रभावित किया बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर अपना असर डाला। 
इसके चलते वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढ़े, देश में पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क भी ज्यादा बना हुआ है. इससे ईंधन के दाम में तेजी आई है. पेट्रोलियम उत्पाद प्रमुख कच्चा माल हैं और जब ईंधन के दाम अधिक होते हैं तो दूसरे उत्पाद महंगे होते हैं. पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ी, कीटनाशक महंगा हुआ और आपूर्ति की समस्या नहीं होने के बावजूद खाद्यान्न के दाम बढ़ गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related