बीजेपी ने किये थे झूठे वादे, हम देते हैं पांच बातों की गारंटी: असम में गरजीं प्रियंका

फीचर्डबीजेपी ने किये थे झूठे वादे, हम देते हैं पांच बातों की...

Date:


बीजेपी ने किये थे झूठे वादे, हम देते हैं पांच बातों की गारंटी: असम में गरजीं प्रियंका

जोरहाट: असम के जोरहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने आपसे बहुत से वादे किए थे। बीजेपी ने कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे, मिले क्या? उन्होंने कहा था कि सीएए लागू नहीं करेंगे लेकिन सत्ता में आते ही सीएए लागू करने की बात की।

पीएम मोदी कभी चाय बागान गए हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के उस बयान कि “एक चाय वाला ही आपका दर्द समझ सकता” पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या पीएम कभी चाय बागान में गए हैं, वहां महिला मजदूरों से मिले हैं? प्रियंक गांधी ने कहा कि पीएम चाय बगान में काम करने वाले कामगारों का दर्द समझ नहीं सकते। उन्होंने मजदूरों को 350 रुपये प्रतिदिन देने का अपना वादा अभी तक पूरा नहीं किया।

जीत के लिए आश्वस्त
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम एक मजबूत चुनौती दे रहे हैं, हम बहुत आश्वस्त हैं। हमारा प्रयास विकास, असम के लोगों की जरूरतों और संरक्षण और उनकी संस्कृति और पहचान को मजबूत करने के बारे में बात करना है।

पांच बातों की गारंटियां
प्रियंका ने अपने भाषण में असम के विकास के लिए पांच बातों की गारंटियां दोहराईं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम 365 रूपये मिलने की गारंटी, हर महिला को 2000 प्रति माह मिलने की गारंटी, 5 लाख रोज़गार की गारंटी, हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने की गारंटी और CAA लागू न होने की गारंटी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...