भाजपा ने करवाये बलात्कार इसलिये करोना जैसी आसमानी आफत सामने है

उत्तर प्रदेशभाजपा ने करवाये बलात्कार इसलिये करोना जैसी आसमानी आफत सामने है

Date:


भाजपा ने करवाये बलात्कार इसलिये करोना जैसी आसमानी आफत सामने है

एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कोरेाना को लेकर दिया विवादित
कहा, यह तो सरकार की गलतियों की वजह से अजादे इलाही है

संभल। मौजूदा सरकार ने शरीयत से ही छेड़छाड़ नहीं की है बल्कि अपनी सरकार में लड़कियों को पकड़वाकर बलात्कार करवाने, माॅब लिचिंग और तमाम जुल्म ज्यादतियां की है जिसकी बजह से करोना जैसी आसमानी आफत सामने है। यह बयान है देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सपा सांसद का जिनके इस तर्क को विवाद खड़ा हो गया है।

समाजवादी पार्टी के सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि कोरोना कोई बीमारी नहीं है। कोरोना अगर बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता। यह बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से अजादे इलाही है जो कि अल्लाह के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी। एसपी सांसद ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने शरीयत से ही छेड़छाड़ की है। सपा सांसद को कहना है कि उन्होंने तो पिछले साल ही यह कह दिया था कि करोना कोई बीमारी नहीं है। यह तो सरकार की गलतियों की वजह से अजादे इलाही है। सपा सांसद यहीं नहीं थमे और कहा, हमने मुस्लिमों के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने और दुआ करने के लिए सरकार से मांग भी की थी लेकिन सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी। इन गलतियों की बजह से आज तमाम आसमानी आफतें सामने हैं।

गौरतलब है कि मुरादाबाद में एसपी सांसद एसटी हसन ने भी एक विवादित बयान में कहा था कि 10 दिन में दोनों तूफानों का आना और कोरोना महामारी की वजह से हजारों जिंदगियों का जाना, यह सब निशानी है पिछले सात साल में सरकार द्वारा की गई नाइंसाफियों की। पिछले सात सालों में ऐसे कानून बनाये गए जिनसे शरीयत के साथ छेड़छाड़ की गई। एक नागरिकता कानून लाया जिसमें कहा गया कि सिर्फ मुसलमानों को नागरिकता नहीं मिलेगी। ये सब सरकार की नाइंसाफियां थीं। इन नाइंसाफियों के चलते ही देश में दो बार बड़े तूफान आए हैं। ये आसमानी आफत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related