- कांग्रेस नेता की किताब को लेकर पार्टी में ही हो रहा विरोध
पटना। बुधवार को लांच हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब का विरोध विपक्ष भी नहीं बल्कि खुद कांग्रेसी के नेता भी कर रहे हैं। सनराइज ओवर अयोध्या किताब में सलमान खुर्शीद द्वारा आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम की जेहादी सोच की तुलना हिंदुत्व से किए जाने का विरोध करते हुए बिहार कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की मांग की है।
Read also: हिंदुत्व पर टिप्पणी से नाराज वकील ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत दर्ज की
सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। भाजपा और आरएसएस निरंतर सलमान खुर्शीद पर जाना साथ रहे हैं। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सलमान खुर्शीद के तर्को से इत्तेफाक नहीं रखते। बिहार कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने सलमान खुर्शीद की किताब में लिखी बातों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। ऋषि मिश्रा ने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता। उन्होंने सलमान खुर्शीद से अपनी किताब में कही बातों को लेकर माफी मांगने की मांग की है।
मनमोहन सिंह सरकार में सलमान खुर्शीद के सहयोगी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सलमान खुर्शीद के बयानों से असहमति जताई थी। उन्होंने किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से किये जाने को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया था।
Read also: विवादित किताब पर सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत दर्ज
वहीं जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अजय आलोक का कहना है कि सलमान खुर्शीद की इतनी हिम्मत कि वह 100 करोड़ हिंदू की तुलना आईएसआईएस आराम से करें! अजय आलोक ने कहा कि यदि जैसी आईएसआईएस जैसी थोड़ी सी भी कट्ठरता हिंदुओं में आ गई तो भागना पड़ेगा। जदयू प्रवक्ता ने कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगने की बात कही। वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने पूछा है की जो कुछ सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है क्या उसे लिखने के लिए सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने कहा था? प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि साधु-संत आतंकवादी नहीं बनाते बल्कि लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं।

