- आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की गयी है हिंदुत्व की तुलना
भोपाल। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या मध्यप्रदेश में बैन करने की तैयारी की जा रही है। खुर्शीद ने इस किताब में आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम कि जेहादी सोच की तुलना हिंदुत्व से की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद की किताब पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाए जाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने की बात कही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ हिंदुत्व को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। सलमान खुर्शीद ने दी अपनी किताब में यही प्रयास किया है। हमारी कोशिश है कि इस किताब को मध्य प्रदेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाए ताकि सलमान खुर्शीद की गैर तथ्यात्मक और हिंदू विरोधी बातों का प्रचार होने से रोका जा सके।
Read also: मप्र में सलमान खुर्शीद की किताब पर लगेगा बैन : मिश्रा
गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशनलहुड इन आवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जेहादी संगठनों की सोच से की है। हालांकि सलमान खुर्शीद ने यह कहा है कि वह हिंदू विरोधी नहीं है और वह केवल हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। लेकिन बुधवार को लांच होने वाली सलमान खुर्शीद की इस किताब को लेकर जहां भाजपा लगातार विरोध कर रही है वहीं एक अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत कराते हुए सलमान के खिलाफ हिंदुत्व को बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं भाजपा और आरएसएस सलमान की जेहादी सोच की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर की जा रही बयानबाजी बताया है।
Read also: सलमान खुर्शीद की सनराइज ओवर अयोध्या पर कांग्रेस महासचिवों की चर्चा
सलमान खुर्शीद की इस किताब में हिंदुत्व को लेकर की गयी टिप्पणी ने कांग्रेस नेतृत्व को भी परेशानी में डाल दिया है। अल्पसंख्यक वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सलमान खुर्शीद के बयानों को गलत ठहरा कर कांग्रेस अल्पसंख्यक मतदाताओं को खोने का खतरा नहीं उठाना चाहती। लेकिन इस मामले में यदि कांग्रेस नेतृत्व अपना पक्ष जाहिर नहीं करता तो उसके समक्ष हिंदू वोटर खोने की आशंका भी है। ऐसे में कुंए और खाई के बीच फंसी कांग्रेस बयानों के तूफान के थमने का इंतजार कर रही है।

