पहलवान निशा दहिया की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फीचर्डपहलवान निशा दहिया की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Date:


पहलवान निशा दहिया की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • सहित मुख्य आरोपी पवन और उसके साथी सचिन को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली/सोनीपत। हरियाणा के जिला सोनीपत में महिला पहलवान निशा दाहिया और उनके भाई सूरज की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके कोच पवन कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पवन और उसके साथी सचिन को पुलिस ने शुक्रवार सुबह द्वारका इलाके से पकड़ा है। पुलिस ने पवन के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें सोनीपत पुलिस को सौंप दिया जायेगा।

Read also; किसान परिवार से निकलकर Olympics में लगाया Gold पर निशाना- पढ़े Gold Medalist Neeraj Chopra का सफर

बुधवार को सोनीपत के गांव हलालपुर की सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा दहिया की गोलियां मारकर हत्या की गयी थी। निशा के उसके भाई सूरज और मां धनपति पर भी गोलियां चलायीं गयी जिसमें सूरज की जान चली गयी वहीं मां धनपति गंभीर हैं। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी निशा का कोच पवन कुमार था जो सचिन की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था।

Read also: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज सहित ओलम्पिक के भारतीय सितारों का इस्तकबाल करेगा लखनऊ

सोनीपत पुलिस की एसआइटी ने निशा और सूरज की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन की पत्नी सुजाता और उसके एक साले अमित को रोहतक से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब पवन कुमार और सचिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पवन के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गयी है। दोनों आरिपितों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। डीसीपी स्पेशल सेल संजीव कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार दोनों को जल्द से जल्द सोनीपत पुलिस को सौंपा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...