Big Breaking News: भीड़ ने किया पथराव एसडीएम का फूटा सिर, कई पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेशBig Breaking News: भीड़ ने किया पथराव एसडीएम का फूटा सिर, कई...

Date:


Big Breaking News: भीड़ ने किया पथराव एसडीएम का फूटा सिर, कई पुलिसकर्मी घायल

एटा। जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से फिर आज एक 20 बर्षीय मजदूर युवक की जान चली गई। जिसके बाद नाराज परिजनों ने निधौली रोड को जाम कर पथराव करते हुए हंगामा किया और पथराव कर दिया। जिसमें मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं आरोपी डॉक्टर दुकान का ताला लगाकर फरार हो गया। फर्जी डॉक्टर सत्येंद्र सिंह (Dr. Satyendra Singh) पर मजदूर के गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही से मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया है।


Read also: यूपी: जिले में फर्जी डॉक्टरों, क्लीनिकों के खिलाफ 11 प्राथमिकी दर्ज


मजदूर की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मजदूर युवक की मौत की सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने रोड़ जाम कर हंगामा काटते हुए पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एसडीएम सदर शिवकुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।
भीड़ में अराजक तत्त्वों ने जमकर पथराव किया। जिसमें एसडीएम सदर शिवकुमार सिंह (SDM Sadar Shivkumar Singh) के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए और उनके साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल, घायल हुए। एसडीएम सदर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुँचे एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और एडिशनल एसपी धनजंय कुशवाह ने भारी पुलिस बल के साथ परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही के आश्वासन पर जाम खुलवाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...