लाइफस्टाइल डेस्क। Sardiya Navratri 2022 – 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रहा है, इस दौरान लोग माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते है। साथ ही फलाहार और सात्विक भोजन का ही सेवन करते है। लेकिन कई लोग को नौकरी की भागदौड़ में व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। अगर वे उपवास रख ले तो फलाहारी खाना बनाने में उनको मुश्किल हो जाती है। इसीलिए आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बातएंगे जहां नवरात्रि के व्रत में शुद्ध और स्वादिष्ट फलाहारी भोजन मिलता है।
साकेत का शाकाहारी रेस्तरां
सेक्टर 6 पुष्प विहार में एक शाकाहारी रेस्तरां स्थित है, यहां नवरात्रि के दिनों में उपवास करने वालों के लिए स्पेशल थाली होती है, जिसमे सिंघाड़े की सब्जी, साबूदाने की खीर, आलू जीरा जैसे व्यंजनों की वैरायटी मिलती है। बता दे, ये रेस्तरां दोपहर 12 से रात 11 बजे तक खुले रहते है।
खान मार्केट
खान मार्केट में सिटी वॉक में आपको एक पंजाबी रेस्तरां मिलेगा, जहां नवरात्रि के लिए स्पेशल थाली होती है। इसमें राजगिरा की पूरा, सामा के चावल, चिरौंजी की दाल, दही के आलू, कद्दू की सब्जी और खस्ता अरबी चाट मिलती है। ये सुबह 11 बजे से रात 11.30 बजे खुला रहता है।
नोएडा और रोहिणी
नोएडा और रोहिणी क्षेत्र में एक शानदार रेस्टोरेंट हैं, जहां शुद्ध फलाहारी खाने की कई वैरायटी मिल जाती है तंदूर फ्रूट चाट प्लेटर, शकरकंदी चाट, साबूदाना, काजू कटलेट, कच्चे केले के कोफ्ते आदि। इन व्यंजनों का स्वाद काफी लाजवाब होता है। ये सुबह 7 बजे से 10.30 तक और दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुला रहता है।

