Monsoon Farewell: मौसम में फेरबदल से टली मानसून की विदाई, अभी एक सप्ताह और झमाझम बारिश के आसार

नेशनलMonsoon Farewell: मौसम में फेरबदल से टली मानसून की विदाई, अभी एक...

Date:

मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में गत 30 जून को मानसून ने दस्तक देने के बाद तकरीबन 3 महीने तक झमाझम बारिश के लिए तरसाने वाला मानसून अब विदा होने की तैयारी कर रहा है। लेकिन वातावरण में कुछ फेरबदल हुए और इस बीच मानसून की विदाई अब कुछ आगे खिसक गई। माना जा रहा है कि मानसून अब अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूरी तरह विदा हो जाएगा।  मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने, बीच बीच में आंशिक बादल और हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इस दौरान मेरठ और दिल्ली- एनसीआर में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा होगा। क्योंकि मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच अब मानसूनी की विदाई में कुछ समय लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते मानसून कुछ दिन और सक्रिय रहेगा। मानसून की विदाई के साथ मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अभी आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ मौसम विभाग की तरफ से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। धीरे-धीरे इसमें और कमी आने की संभावना है। मेरठ और एनसीआर के शहरों मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी बरसात हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...