रसोई Bytes: इस चैत्र नवरात्रि में तैयार करे कुट्टू के समोसे, जाने इसकी रेसिपी !!

लाइफस्टाइलरसोई Bytes: इस चैत्र नवरात्रि में तैयार करे कुट्टू के समोसे, जाने...

Date:


रसोई Bytes: इस चैत्र नवरात्रि में तैयार करे कुट्टू के समोसे, जाने इसकी रेसिपी !!

लाइफस्टाइल डेस्क। Chaitra Navratri Special Kuttu Samosa Recipe – नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी कई चीजों का सेवन किया जाता है। इसीलिए आज हम आपको कुट्टू के आटे से बने गर्मा-गर्म चटपटे कुट्टू समोसे की रेसिपी बताएंगे, ये खाने में अच्छे होते है और साथ ही आपको कुछ नया खाने को मिल जाएगा। चलिए जानते है। 

Read also: रसोई Bytes: चैत्र नवरात्रि के लिए परफेक्ट रेसिपी है फलाहारी चाट मसाला !!

कुट्टू समोसा सामग्री- 1/2 कप कुट्टू का आटा, -1/2 कप सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, पानी आवश्यकता अनुसार, 4-5 मीडियम साइज आलू, थोड़े से काजू, किशमिश, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच ताली मिर्च, जरूरत अनुसार घी, 1/2 चम्मच नींबू का रस, 3-4 हरी मिर्च, मूंगफली का तेल

Read also: नवरात्रि व्रत में वज़न घटाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को करे फॉलो

कुट्टू समोसे विधि ( Kuttu Samosa Recipe ) – 

पहले कुट्टू का आटा और सिंघाड़ा का आटा घी के साथ मिलाकर अच्छे से मैश कर उसमे पानी डालकर हल्का सख्त आटा गूंथें। फिर  आलू उबाल कर इन्हें मैश कर लें। इसके बाद पैन में थोड़ा सा घी लेकर जीरा चटकाएं और इसमें काजू, किशमिश आदि डालें जब ये  गोल्डन ब्राउन हो जाए तब आलू और सेंधा नमक डालें। अब गैस बंद कर नींबू का रस मिलाएं। 

अब गूंथें हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल बेलें और इसमें मसाले को नॉर्मल समोसों की तरह तिकोने आकार में मोड़कर भरें। बस अब इसे मूंगफली के तेल में तलकर फलाहारी चटनी के सबको सर्व करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related