Azam Khan Released From Jail: आज सुबह जेल से रिहा हुए आजम खान, शिवपाल पहुंचे जेल के बाहर

उत्तर प्रदेशAzam Khan Released From Jail: आज सुबह जेल से रिहा हुए आजम...

Date:

लखनऊ। सपा नेता आजम खान आज दो साल के बाद जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के दोरान एक बार फिर शिवपाल उनसे अपनी निकटता का प्रदर्शन करने सीतापुर जेल पहुंचे। बता दें कि कल सु्प्रीम कोर्ट का आदेश आते ही आजम खान ने इसे न्‍याय की जीत बताकर स्‍वागत किया तो आज सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रामपुर से सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो गए।

Read also: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्क साफ है अभियान पर जताई आपत्ति

इस मौके पर विधायक आजम खान के दोनों बेटों अब्दुल्ला और अदीब जेल के बाहर मौजूद थे। वहीं शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे। जेल के बाहर आजम समर्थकों की भीड़ उनके बाहर आने का इंतजार कर रही थी। सुबह से जेल के बाहर बड़ी भीड़ थी। आजम खान की रिहाई से पहले जेल के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात रहा। विधायक आजम खान सीधे रामपुर जाएंगे। वे 27 महीने से जेल में बंद थे।

Azam Khan

पिछले दिनों आजम खान के समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था। आजम समर्थकों का आरोप था कि अखिलेश यादव और सपा ने विधायक आजम खान के लिए जेल से बाहर लाने के लिए कुछ नहीं किया। पिछले दिनों आजम खान ने जेल में सपा नेताओं से मुलाकात से मना कर दिया था। इसे आजम खान की नाराजगी का संदेश माना जा रहा था। जिसे आजम खान ने प्रभावी ढंग से दिया था। उन्‍होंने अखिलेश से दूर हो चुके शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्‍णम से मुलाकात की थी।

सपा विधायक आजम खान की रिहाई के बाद एक बार फिर शिवपाल ने उनसे निकटता का प्रदर्शन किया। कल सु्प्रीम कोर्ट का आदेश आते ही शिवपाल ने इसे न्‍याय की जीत बताकर स्‍वागत किया। वहीं आज सुबह शिवपाल सिंह यादव विधायक आजम खान को रिसीव करने के लिए सीतापुर जेल पहुंच गए। इसके पहले उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘सूबे के आवाम के लिए यह सुखद है कि आजम खान साहब आज उनके चाहने वालों के बीच होंगे। मैं सीतापुर के लिए निकल चुका हूं। उत्तर प्रदेश के क्षितिज पर नया सूरज निकल रहा है। आइए, आजम खान साहब का इस्तकबाल करें।’आजम खान के रामपुर पहुंचने पर उनके स्वागत की तैयारी चल रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related