Assembly Election Result2022: पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार से रोष में मां सोनिया संग बेटा राहुल, फेसबुक पर उतारा गुस्सा

विधानसभा चुनावAssembly Election Result2022: पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार से...

Date:


Assembly Election Result2022: पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार से रोष में मां सोनिया संग बेटा राहुल, फेसबुक पर उतारा गुस्सा

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly election 2022) के दौरान कांग्रेस को पांच राज्यों में काफी करारी हार मिली है। इस हार से कांग्रेस के प्रत्याशी जहां बुरी तरह से सन्न हैंं वहीं अब कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बुरी तरह से आहत हैं। दोनों नेता आहत ही नहीं बल्कि काफी रोष में भी है। कांग्रेस की हार का गुस्सा उन्होंने अपने फेसबुक पर निकाला है। पार्टी प्रमुख नेता राहुल गांधी ने फ़ेसबुक पर जमकर ग़ुस्सा उतारा। उन्होंने सोशल साइट फ़ेसबुक को लोकतंत्र के लिए बहुत ख़राब बताया।

Read also- UP Election Result 2022: वोट प्रतिशत मामले में योगी आदित्यनाथ सहित इन भाजपा प्रत्याशियों ने अखिलेश को भी पीछे छोड़ा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मीडिया में प्रकाशित कुछ खबरों को अपने ट्विटर पर डाला है। जिसमें उन्होंने उक्त सोशल मीडिया कम्पनी के ऊपर भाजपा को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि भाजपा को मतदाताओं तक पहुंचने में फ़ेसबुक ने मदद की।

Read also- सोनिया गांधी ने शीर्ष पद से पीछे हटने की पेशकश की, सीडब्ल्यूसी को मंजूर नहीं

सोशल कनेक्शन पर आधारित काल्पनिक 3D दुनिया के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द Metaverse से फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा को जोड़ते हुए उन्होंने इसे ‘Meta-worse फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया। उन्होंने अल जजीरा और द रिपोर्टर्स की न्यूज कटिंग को भी सामने रखा। जिनके अनुसार फ़ेसबुक ने अन्य पार्टियों की तुलना में भाजपा (BJP) को चुनावी विज्ञापन दरें काफी कम रखी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से फेसबुक के दखल पर नियंत्रण लगाने की मांग की। लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से कहा कि फेसबुक के अलावा सोशल मीडिया कंपनियां चुनावी राजनीति में व्यवस्थित ढंग से अपनी एंट्री कर रही हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related