लाइफस्टाइल डेस्क। Road Trip Travel Ideas – पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना हर किसी को पसंद होता है, ऐसे में आप अपने पार्टनर को एक सरप्राइज रोड ट्रिप पर ले जा सकते है। ये रोड ट्रिप आपके बजट में भी होगी और साथ ही आप खूब एन्जॉय भी कर सकेगे। तो चलिए जानते है की पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर कहा जाए।
Read also: एडवेंचर लवर्स है तो इन तीन जगहों का रोड ट्रिप प्लान करे!
मानेसर (Manesar)

आप दिल्ली या आसपास रहते हैं तो मानेसर परफेक्ट जगह है, बता दे ये कपल्स के बीच लोकप्रिय भी है। यहां आपको शांत वातावरण मिलेगा और आप अच्छे से पार्टनर संग समय बीता सकते है। इसके अलावा, यहां आप यहां कई अन्य जगहों पर जा सकते है।
करनाल (Karnal)

करनाल भी दिल्ली से करीब है, यहां आप करनाल झील की शांति का मजा ले सकते है। इसके अलावा, करनाल का किला और कलंदर शाह का मकबरा भी देखने जा सकते है।
तीजारा (Tijara)

दिल्ली से तिजारा भी सफर परफेक्ट है, ये जगह अपने हरियाली और शाही सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है। बता दे, यहां डेट नाइट का मजा ही कुछ अलग है, तो आप इसकी भी प्लानिंग कर सकते है।
Read also: जाने भारत की हिमालयन रोड ट्रिप के बारे में
नीमराना (Neemrana)

नीमराना राजस्थान के अलवर में एक पुराना शहर है, जहां आपको हरियाली और पहाड़ियां देखने को मिलेगी। बता दे, यहां के नीमराना किले को एक एक शानदार हाॅटल मे बदल दिया है। तो आप यहां भी जा सकते है और शाही माहौल का लुफ्त उठा सकते है।

