योगी जी ये उत्तर प्रदेश है या रेप प्रदेश ?

आर्टिकल/इंटरव्यूयोगी जी ये उत्तर प्रदेश है या रेप प्रदेश ?

Date:


योगी जी ये उत्तर प्रदेश है या रेप प्रदेश ?

  • हाथरस के बाद बलरामपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती ने तोड़ा दम
  • आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी

अमित बिश्‍नोई

मां-बहन-बेटियों की रक्षा का संकल्प लेकर उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर सत्तासीन हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश मानों रेप प्रदेश बन गया है। हाथरस के बाद बलरामपुर में भी दुष्कर्म की शिकार युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में मासूम बच्चियां भी दुष्कर्मियों का शिकार बनी हैं।

लेकिन योगी सरकार की पुलिस अधिकतर आरोपों को नकारते हुए मामले को दूसरा ही रूख देती नजर आ रही है। ऐसे में पीड़िताओं के परिवार या दुष्कर्म की शिकार मासूमों को न्याय मिल पायेगा यह संदेह के घेरे में है।

हाथरस की बिटिया के साथ दुष्कर्म और दरिंदगी की हदें पार करने वाले अत्याचार के दर्द को अभी लोग महसूस ही कर रहे थे कि बलरामपुर जिले के गैंसड़ी इलाके में एक दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी करने की घटना सामने आयी है। दो आरोपियों ने 22 साल की दलित युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने युवती को नशे के इंजेक्शन लगा कर दरिंदगी की और बाद में उसकी कमर और दोनों पैरों को तोड़कर रिक्शा में बैठा कर घर भेज दिया। दर्द से कराहती किसी तरह से घर पहुंची युुवती मां से बस इतना ही कह पायी, मां, हम दर्द से मर जायेंगे। परिजन उसे अस्पताल ले गये मगर असहनीय पीड़ा को युवती बर्दाश्त न कर पायी और उसकी मृत्यु हो गयी।

इस मामले में पुुलिस ने आरोपी साहिल और शाहिद को गिरफ्तार कर गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मगर बलरामपुर के एसपी देव रंजन का कहना है कि युवती के हाथ-पैर और कमर तोड़ने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का दावा तो कर रही है मगर हाथरस की बिटिया की तरह बलरामपुर की पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार भी रात के अंधेरे में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में करवाना पुलिस की नीयत पर संदेह तो पैदा करता ही है।

मासूम भी हो रहीं दरिंदगी की शिकार
उत्तर प्रदेश में अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक दानिश ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बच्ची की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

वहीं बुलंदशहर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय रिजवान ने दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार किया है। वहीं फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी अनिल निषाद को पकड़कर पुलिस को सौप दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...