Alvida Jumma पर बदला दिखा मेरठ की सड़कों का नजारा,मस्जिदों के भीतर अदा हुई नमाज

उत्तर प्रदेशAlvida Jumma पर बदला दिखा मेरठ की सड़कों का नजारा,मस्जिदों के भीतर अदा...

Date:

मेरठ। मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में आज अलविदा जुमे के दौरान नजारा काफी बदला हुआ दिखाई दिया। जिसमें अलविदा यानी जुमे की नमाज सड़कों पर नहीं हुई। मेरठ के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है। जबकि अलविदा जुमा की नमाज मस्जिदों के अंदर हुई। इसके लिए कमेटियों, उलेमाओं और पेश इमामों ने खास ऐलान जारी किया था। शहर काजी और ईदगाह के इमाम की ओर से अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि इस बार लोग अपने मोहल्ले की मस्जिदों के भीतर ही नमाज पढ़े। जामा मस्जिद और ईदगाह में नमाज भीतर ही पढ़ी गई। लोगों से अपील की गई थी कि मस्जिद और ईदगाह के भीतर जितने लोग आ जाएंगे,उतने लोग वहां नमाज पढ़ सकेंगे। बाकी लोगों से मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की गई है।

 Alvida Jumma 
Image Credit Munish Kumar

Read also: Alvida Jumma Mubarak 2022: दो साल बाद माह ए रमजान की अलविदा जुमे को पढ़ी नमाज,रोजेदारों ने की मगफिरत की दुआ

 Alvida Jumma 
Image Credit Naeem Anasari
 Alvida Jumma 
Image Credit Naeem Anasari

मस्जिदों में पोस्टर भी लगाए गए थे। जिसमें लोगों नमाज मस्जिद परिसर के अंदर पढ़ें न कि सड़क पर। इसके अलावा लाउडस्पीकर की आवाज मानकों के अनुसार रखी गई थी। पुलिस प्रशासन ने शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते जुमे की नमाज को लेकर दिशा—निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। खुले में नमाज न पढ़ने के आदेश के बाद सभी जिलों में मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस प्रशासन के बीच कई दौर की बैठकें हुई जिसमें नमाज मस्जिद के भीतर ही पढ़ेे जाने की अपील की गई थी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related