Suicide: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने सुबह पत्नी के पैर छूकर मांगी माफी फिर 19 वीं मंजिल से लगाई मौत की छलांग

न्यूज़Suicide: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने सुबह पत्नी के पैर छूकर मांगी माफी...

Date:

नोएडा। जिले के सुपरटेक ईकोसिटी में 70 साल के एक बुजुर्ग ने आज सुबह अपनी पत्नी के पैर छुए और माफी मांगी। इसके बाद उसने 19 वीं मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। घटना से सोसाइटी में दुख का माहौल है। 

Read also: फरीदाबाद के डीपीएस छात्र आत्महत्या मामले में एक गिरफ्तार

थाना सेक्टर-142 प्रभारी के मुताबिक बुजुर्ग राजकुमार अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ सेक्टर 137 में सुपरटेक ईकोसिटी सोसाइटी के टावर ओ के फ्लैट नंबर 1902 रहते थे। वह इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड थे। बुजुर्ग राजकुमार ने सुबह 11 बजे पत्नी के पैर छूकर कहा कि मुझे माफ कर देना। इसके बाद बुजुर्ग ने फ्लैट की 19वीं मंजिल से नीचे मौत की छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने पर बुजुर्ग का शरीर फट गया। सोसाइटी सुरक्षाकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे इसके साथ ही वे कई अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं जो कि दिल्ली में और बेटा मुंबई में रहता है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...