देश में गहराया कोयलेे का संकट, Metro Train और ​Hospitals की बिजली आपूर्ति में बाधा की चेतावनी

न्यूज़देश में गहराया कोयलेे का संकट, Metro Train और ​Hospitals की बिजली...

Date:

नई दिल्ली। देश में गहराते कोयला संकट को देखते हुए अब देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति में बाधा की चेतावनी जारी की गई है। माना जाता रहा है कि अब दिल्ली के पास दो से तीन दिन का ही कोयला बचा हुआ है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए केंद्र को पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा है कि मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को दी जाने वाली निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा आ सकती है। आप सरकार के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक आपात बैठक बुलाई है। जिसमें केंद्र को पत्र लिखा है।

Read also: कोयला संकट गहराया, दो दिन का स्टॉक बचा – मेट्रो, अस्पतालों की बिजली हो सकती है बाधित

आप सरकार ने बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता के लिए कहा है। बता दें कि दादरी और ऊंचाहार बिजली स्टेशनों से अगर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो इसका असर मेट्रो ट्रेन और दिल्ली के अस्पतालों सहित कई जरूरी संस्थानों पर पड़ेगा। वर्तमान में दिल्ली के बिजली की 30 फीसदी मांग इन्हीं बिजली घरों से पूरी हो रही है। ये दोनों बिजलीघर कोयले की कमी से परेशान हैं। इन बिजली संयंत्रों में भी कोयले का बहुत कम भंडार बचा है।

राजधानी दिल्ली को सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति दादरी बिजली स्टेशन से होती है। यहां से राजधानी को 728 मेगावाट की आपूर्ति मिलती है। जबकि ऊंचाहार से 100 मेगावाट बिजली मिलती है। देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं यूपी में भी कोयले की आपूर्ति इस समय बहुत कम हो गई है। कई बिजलीघर ऐसे हैं जहां पर दो से तीन दिन तक का ही कोयला बचा है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने बताया कि राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के 90 प्रतिशत ताप विद्युत संयंत्रों में  कोयले की कमी है। जिससे देश में बिजली संकट बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related