अगस्ता का भ्रष्टाचार भाजपा की लाॅन्ड्री में धुल गया…

फीचर्डअगस्ता का भ्रष्टाचार भाजपा की लाॅन्ड्री में धुल गया…

Date:


अगस्ता का भ्रष्टाचार भाजपा की लाॅन्ड्री में धुल गया…

  • राहुल गांधी का कसा मोदी सरकार पर तंज

नई दिल्ली। इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को एक भ्रष्टाचारी कंपनी कह चुके प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनी पर लगाए गए सभी तरह के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्ट अगस्ता वेस्टलैंड (कंपनी) भाजपा की लाॅंड्री में धुलकर साफ हो गया है।

Read also: चीन ने दिल्ली जितने क्षेत्र की भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है : राहुल गांधी

वीवीआईपी हेलीकाॅप्टर घोटाले से जुडी इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को पहले को मेक इन इंडिया प्रोग्राम में हिस्सा लेने की इजाजत देने वाली मोदी सरकार ने अब कंपनी पर लगाए गए सभी तरह के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। राहुल गांधी ने जहां इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर सवाल दागे वहीं कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्ट कंपनी पर मेहरबान क्यों हो गयी है। गौरव वल्लभ ने कहा कि इटली दौरे पर गये पीएम मोदी और एनएसए अजित डोवाल और विदेश मंत्री जयशंकर की मौजूदगी में एक बैठक में अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को लेकर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी के इटली से वापस लौटते ही कंपनी पर लगाये गये सभी प्रतिबंध हटा दिए गये हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि अब अगस्ता वेस्टलैंड भ्रष्ट है या नहीं? पीएम मोदी की इस मामले में कोई सीक्रेट डील हुई है क्यां? कांग्रेस ने देशवासियों से झूठ बोलने के लिए प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की है।

Read also: थाईलैंड बंद होने के कारण गोवा में छुट्टियां मना रहे राहुल गांधी : तेजस्वी सूर्या

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा कि सरकार और अगस्ता (फिनमेकेनिका) के बीच क्या गुप्त समझौता हुआ है? जिस कंपनी को पीएम और सरकार रिश्वत देने वाली फर्जी कपंनी बता चुके हैं क्या अब उस कंपनी से डील करना ठीक है?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...