Agneepath Yojana Protest: चौथा दिन, दिन भर हुआ बवाल, प्रदर्शनकारियों ने थाना फूंका

नेशनलAgneepath Yojana Protest: चौथा दिन, दिन भर हुआ बवाल, प्रदर्शनकारियों ने थाना फूंका

Date:

अग्निपथ योजना के विरोध में आज चौथे दिन भी हिंसक घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी, बिहार में आज ‘बंद’ का एलान किया गया था और आज तो वहां जीआरपी कार्यालय में भी आगज़नी भी हुई. मसौढ़ी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस फायरिंग की भी ख़बरें मिली हैं. 

बता दें कि अग्निपथ स्कीन को लेकर बिहार में मचा बवाल आज और भयावह हो गया। आंदोलित छात्रों ने पटना जिले के तारगेना स्‍टेशन को आग के हवाले कर दिया। मसौढ़ी में कोचिंग से छुट्‌टी के बाद छात्र एकत्र हुए स्टेशन मास्टर और बुकिंग काउंटर को फूंक दिया, गाड़ियों में भी आग लगा दी। यहाँ पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गोलिया चलने की भी ख़बरें सामने आईं. 

Read also: Agnipath Scheme Protest In UP: ‘अग्निपथ’ के विरोध में रालोद के समर्थन में उतरा युवाओं का हुजूम

वहीं जहानाबाद में आंदोलनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी। भागलपुर में बिहार बंद को लेकर रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पटना में योजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों ने जीआरपी तारेगाना में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ. 

इस बीच बढ़ते बवाल को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फैसला किया कि कल बिहार में एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। इसके अलावा शनिवार को 369 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इनमें 210 मेल और एक्सप्रेस और 159 लोकल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

Read also: अग्निपथ के बवाल पर BJP – JDU में रार

बता दें कि युवाओं की अग्निपथ को लेकर नाराज़गी को शांत करने के लिए केंद्र के कई मंत्रालयों ने अग्निवीरों के लिए नौकरियों के निकाले। गृह और रक्षा मंत्रियों ने तो अपने मंत्रालयों की भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का एलान भी किया वहीँ सेना के आला अधिकारीयों ने भी आज टीवी चैनलों पर आकर आंदोलित युवाओं को समझाने की कोशिश की कि वो पहले योजना को ठीक से समझें फिर कोई राय बनाएं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related