आकाश चोपड़ा ने कहा, Rahul Tripathi का डेब्यू मुश्किल

स्पोर्ट्सआकाश चोपड़ा ने कहा, Rahul Tripathi का डेब्यू मुश्किल

Date:

टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ ख़त्म करने के बाद आयरलैंड के दौरे पर रवाना होगी जहाँ उसे दो टी 20 मैचों की शृंखला खेलनी है. इस टीम में कई युवा खिलाडियों को शामिल किया गया जिसमें राहुल त्रिपाठी का नाम भी है जिन्हें अभी अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत करनी है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या कप्तान हार्दिक पंड्या उन्हें मौका देंगे। 

Read also: OneDay में 500 का स्कोर बनाने से चूका इंग्लैंड, बटलर ने खेली तूफानी पारी

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की मानें तो उन्हें लगता कि राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग इलेविन में मौका मिलेगा, उन्हें लगता है कि आयरलैंड दौरे पर भी उनका डेब्यू होना मुश्किल है. आकाश चोपड़ा के अनुसार  साउथ अफ्रीका सीरीज़ में जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया वो उन्हें आयरलैंड सीरीज़ में मौका मिलेगा, उनका इशारा दीपक हुड्डा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह की तरफ था जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रंखला में अभी तक बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं. 

एक कार्यक्रम में  राहुल त्रिपाठी के खेलने पर जब आकाश चोपड़ा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मुश्किल लगता है, क्योंकि पहले से  ही टीम में 9 बल्लेबाज मौजूद हैं. दीपक हुड्डा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी तक मौका नहीं मिला है तो ऐसे में राहुल त्रिपाठी के लिए चांस मिलना मुश्किल है. 

Read also: ऐसा हुआ तो एक टीम में दिखेंगे Virat Kohli और Babar Azam

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को भी मौका न मिलने की बात कही, उनके मुताबिक पहला हक़ उनका है जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में होते हुए भी पिछले चार मैचों में मौका नहीं मिला है. बता दें की राहुल त्रिपाठी आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन टीम इंडिया में उन्हें खेलने का मौका अबतक नहीं मिला है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...