Neatherland के दौरे पर गयी इंग्लैंड की टीम आज वो कीर्तिमान बनाते बनाते रह गए जो अबसे पहले एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी देश ने नहीं बनाया था. इंग्लैंड की टीम 500 का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बना सकती थी लेकिन सिर्फ 2 रन की कमी से वह इस दुर्लभ कीर्तिमान से पीछे रह गयी, हालाँकि 50 ओवरों में 498 रन बनाकर उसने वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर तो बना ही डाला। इंग्लिश बल्लेबाज़ों के इस कत्ले आम में सबसे बड़ी भूमिका जोस बटलर ने निभायी और उनकी इस भूमिका के नीव फिल साल्ट और डेविड मलान ने रखी, इन तीनों ने Neatherland के गेंदबाज़ों की ऐसी धुनाई कि उन्हें हमेशा याद आएगी.
Read also: ऐसा हुआ तो एक टीम में दिखेंगे Virat Kohli और Babar Azam
इंग्लिश टीम की शुरुआत तो खराब हुई थी, जेसन रॉय सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद फिल साल्ट और डेविड मलान ने गेंद को सीमा पार भेजना जो शुरू किया जो 30वें ओवर में रुका लेकिन तब तक 203 रन बन चुके थे, आउट होने वाले बल्लेबाज़ थे फिल साल्ट जिन्होंने 93 गेंदों में 14 चूकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रनों की पारी खेली, इसके अगला विकेट 45 वें ओवर में डेविड मलान का गिरा और इंग्लैंड का स्कोर हो चूका था 407 रन. मलान ने 109 गेंदों पर 124 रन बनाये, लेकिन असली तूफ़ान तो अभी आना बाक़ी था, कप्तान मॉर्गन 0 पर आउट हो चुके थे और फिर लिविंगस्टोन और बटलर का जो बल्ला चला कि लगने लगा कि आज वन डे का पहला 500+ बन जायेगा मगर ऐसा न हो सका और ओवर ख़त्म हो गए.
Read also: Hardik Pandaya: आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांडया को मिली कप्तानी
इंग्लैंड की इस तूफानी बल्लेबाज़ी के असली हीरो तो जोस बटलर ही रहे जो तीसवें ओवर में खलेने आये थे मगर बचे हुए 20 ओवरों में बटलर ने जो बल्लेबाज़ी की वो यादगार रहेगी। बटलर ने सिर्फ 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था. अपनी नाबाद रनों की पारी के लिए बटलर ने सिर्फ 70 गेंदें खेलीं और चौकों से दो गुने छक्के लगाए, यानि 7 चौके और 14 छक्के। एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में लिअम लिविंगस्टोन का भी बहुत बड़ा हाथ रहा जिसने महज़ 22 गेंदों 66 रन जड़ दिए जिसमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे.

